संदेश

वीर तेजाजी महाराज

चित्र
वीर तेजाजी महाराज   वीर तेजाजी का जन्म नागौर जिले के खरनाल नामक गांव मे जाट जाति के धौल्या गोत्र (धौलिया वीर) में 1074 ई. ( वि. सं. 1130)  की माघ शुक्ला चतुर्दशी  मे हुआ था वीर तेजाजी, खड़नाल (नागौर) तेजाजी का जन्म- खड़नाल नागौर   ✍पितां- ताहड़ व माता - रामकुंवरी , बहन - राजल पत्नी - पैमलदे  जो पनेर के रामचन्द्र की पुत्री थी ✍तेजाजी  से संबंधित स्थल खरनाल- तेजाजी का जन्म स्थान सेदंरिया- अजमेर में अवस्थित इस स्थल पर तेजाजी को सांप ने डसा था सुरसुरा- अजमेर में अवस्थित इस स्थल पर तेजाजी का समाधि स्थल है पनेर- अजमेर में अवस्थित इस स्थल पर तेजाजी का ससुराल था परबतसर- नागौर में अवस्थित इस स्थल पर भाद्रपद शुक्ल दशमी को विशाल मेले का आयोजन किया जाता है भांवता- अजमेर में स्थित इस स्थल में सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का इलाज किया जाता है दुगारी- बूंदी में यह स्थल तेजाजी की कर्म स्थली रही ✍️। तेजाजी को 'धौलिया वीर' भी कहा जाता है ✍ तेजाजी की घोड़ी लीलण (सिणगारी) थी। • तेजाजी ने लाछा गुजरी की गायें मेहरों से छुड़ाने हेतु अपना बलिदान दिया था। इसलिए तेजाजी को गौ-रक्षक व गायों का मुक्तिदाता h

रानी लक्ष्मीबाई

चित्र
                      🚩जय भवानी🚩                   ❗ रानी लक्ष्मीबाई ❗    (जन्म-19 नवंबर, 1835; मृत्यु-17 जून,1858)  ❗सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी। ❗बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी। ❗गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी। ❗दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। ❗चमक उठी सन सत्तावन में वह तलवार पुरानीथी। ❗बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी रानी थी। ❗सभी को रानी लक्ष्मी बाई कि जन्म जयंति कि हार्दिक शुभ कामना❗                  ❗🙏❗🙏❗🙏❗🙏❗

श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी

चित्र
श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ⬧ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को कलकत्ता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। ⬧ डॉ. मुखर्जी ने वर्ष 1921 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।  ⬧ उन्होंने वर्ष 1923 में एम.ए. और वर्ष 1924 में बी.एल. किया।  ⬧ वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद् थे जिन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। ⬧ वर्ष 1934 में 33 वर्ष की आयु में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। ⬧ कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, रवींद्रनाथ टैगोर ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को पहली बार बंगाली भाषा में संबोधित किया और भारतीय भाषा को सर्वोच्च परीक्षा के लिए एक विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया। ⬧ वर्ष 1946 में उन्होंने बंगाल के विभाजन की माँग की ताकि इसके हिंदू-बहुल क्षेत्रों को मुस्लिम बहुल पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने से रोका जा सके। ⬧ वर्ष 1947 में उन्होंने सुभाषचंद्र बोस के भाई शरत बोस और बंगाली मुस्लिम राजनेता हुसैन शहीद स

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

चित्र
  संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस ⬧ प्रतिवर्ष 23 जून को सम्पूर्ण विश्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोक सेवाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ⬧ यह दिवस लोक सेवकों के कार्य को मान्यता देते हुए समाज के विकास में उनके योगदान पर ज़ोर देता है और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।  ⬧ 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया था। ⬧ इस दिवस के संबंध में जागरूकता और लोक सेवा के महत्त्व को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2003 में ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ (UNPSA) कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसे वर्ष 2016 में सतत् विकास के लिए वर्ष 2030 एजेंडा के अनुसार अपडेट किया गया था। ⬧ ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ कार्यक्रम सार्वजनिक संस्थाओं की नवीन उपलब्धियों और सेवाओं को मान्यता देकर लोक सेवाओं में नवाचार एवं गुणवत्ता को बढ़ावा देता है तथा उन्हें पुरस्कृत करता है, जो सतत् विकास के पक्ष में दुनिया भर के देशों में अधिक क

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

चित्र
  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ⬧ प्रतिवर्ष 23 जून को सैनिक गतिविधियों में खेल एवं स्वास्थ्य के महत्त्व को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ⬧ यह दिवस 1894 ई. में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना को चिह्नित करता है। ⬧ इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आम लोगों के बीच खेलों को प्रोत्साहित करना और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश प्रसारित करना है। ⬧ आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत ओलंपिया (ग्रीस) में आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से चौथी शताब्दी ईस्वी तक आयोजित प्राचीन ओलंपिक खेलों से प्रेरित है। ⬧ यह ग्रीस के ओलंपिया में ज़ीउस (Zeus) (ग्रीक धर्म के सर्वोच्च देवता) के सम्मान में आयोजित किया जाता था। ⬧ बेरोन पियरे दी कोबर्टिन ने 1894 ई. में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की और ओलंपिक खेलों की नींव रखी। ⬧ यह एक गैर-लाभकारी स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो खेल के माध्यम से एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। ⬧ यह ओलंपिक खेलों के नियमित आयोजन को सुनिश्चित करता है, सभी संबद्ध सदस्य संगठनों का समर्थन करता है और उचित तरीकों स

शास्त्रों के अनुसार पूजा अर्चना में वर्जित कार्य

चित्र
शास्त्रों के अनुसार पूजा अर्चना में वर्जित कार्य  *१) श्रीगणेश जी को तुलसी न चढ़ाएं* *२) देवी पर दुर्वा न चढ़ाएं* *३) शिव लिंग पर केतकी फूल न चढ़ाएं* *४) श्रीविष्णु को तिलक में अक्षत न चढ़ाएं* *५) दो शंख एक समान पूजा घर में न रखें* *६) मंदिर में तीन गणेशजी मूर्ति न रखें* *७) तुलसी पत्र चबाकर न खाएं* *८) द्वार पर जूते चप्पल उल्टे न रखें* *९) दर्शन करके बापस लौटते समय घंटा न बजाएं* *१०) एक हाथ से आरती नहीं लेना चाहिए* *११) ब्राह्मण को बिना आसन बिठाना नहीं चाहिए* *१२) स्त्री द्वारा दंडवत प्रणाम वर्जित है* *१३) बिना दक्षिणा ज्योतिषी से प्रश्न नहीं पूछना चाहिए* *१४) घर में पूजा करने अंगूठे से बड़ा शिवलिंग न रखें* *१५) तुलसी पेड़ में शिवलिंग किसी भी स्थान पर न हो* *१६) गर्भवती महिला को शिवलिंग स्पर्श नहीं करना है* *१७) स्त्री द्वारा मंदिर में नारियल नहीं फोडना है* *१८) रजस्वला स्त्री का मंदिर प्रवेश वर्जित है* *१९) परिवार में सूतक हो तो पूजा प्रतिमा स्पर्श न करें* *२०) शिव जी की पूरी परिक्रमा नहीं किया जाता* *२१) शिव लिंग से बहते जल को लांघना नहीं चाहिए* *२२) एक हाथ से प्रणाम न करें* *२३) दू

श्री गणेश घोष

चित्र
श्री गणेश घोष ▪️गणेश घोष का जन्म 22 जून, 1900 को ब्रिटिशकालीन भारत के बंगाल में हुआ था।  ▪️घोष विद्यार्थी जीवन में ही स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित हो गए थे।  ▪️वर्ष 1922 की गया (बिहार) कांग्रेस में जब बहिष्कार का प्रस्ताव स्वीकार हो गया तो गणेश घोष और उनके साथी अनंत सिंह ने नगर का सबसे बड़ा विद्यालय बंद करा दिया था।  ▪️गाँधीजी के असहयोग आंदोलन स्थगित करने के पश्चात् गणेश ने कलकत्ता के जादवपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया।  ▪️वर्ष 1923 में उन्हें 'मानिकतल्ला बम कांड' के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया तथा कोई प्रमाण न मिलने के कारण उन्हें सज़ा तो नहीं हुई, पर सरकार ने 4 वर्ष के लिए नज़रबंद कर दिया था। ▪️वर्ष 1928 में वे बाहर निकले और कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में भाग लिया।  ▪️घोष प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन के संपर्क में आए और शस्त्र बल से अंग्रेज़ों की सत्ता समाप्त करके चटगाँव में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना की तैयारी करने लगे। ▪️पूरी तैयारी के बाद इन क्रांतिकारियों ने वहाँ के शस्त्रागार और टेलीफोन, तार आदि अन्य महत्त्व के स्थानों पर एक साथ आक्रमण कर दिया।  ▪️का