विश्व संगीत दिवस

 विश्व संगीत दिवस

❖ प्रतिवर्ष 21 जून को ‘विश्व संगीत दिवस’ का आयोजन किया जाता है। 

❖ इसका मुख्य उद्देश्य संगीत के माध्यम से शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है। 



❖ इस दिवस के आयोजन की कल्पना सर्वप्रथम वर्ष 1981 में फ्रांस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री द्वारा की गई थी। 

❖ ‘विश्व संगीत दिवस’ की शुरुआत में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले फ्रांस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री मौरिस फ्लेरेट स्वयं एक प्रसिद्ध संगीतकार, पत्रकार और रेडियो निर्माता थे। 



❖ इस दिवस के अवसर पर भारत समेत विश्व के तमाम देशों में जगह-जगह संगीत प्रतियोगिताओं और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।



❖ वर्तमान समय में संगीत एक ऐसा सशक्त माध्यम बन गया है, जिसका प्रयोग वैज्ञानिकों द्वारा व्यक्ति को मानसिक रोगों व व्याधियों से मुक्ति प्रदान करने के लिए भी किया जा रहा है।

❖ कई अध्ययनों और विशेषज्ञों के मुताबिक, संगीत तनाव को कम करने और बेहतर नींद प्रदान करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Source utkarsh Classes 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

भगवान शिव का नामावली अष्टक

World Heritage Day