श्री सुदर्शन अग्रवाल

 श्री सुदर्शन अग्रवाल

❖  सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 19 जून, 1931 को पंजाब के लुधियाना में हुआ।
❖  इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से वर्ष 1953 में विधि में डिग्री प्राप्त की।
❖  अग्रवाल जी ने वर्ष 1956 में पंजाब की न्यायिक सेवा का प्रभार ग्रहण किया तथा वर्ष 1971 तक न्यायिक अधिकारी का प्रभार संभाला।
❖  वर्ष 1971 में वे राज्यसभा सचिवालय में शामिल हुए तथा विभिन्न प्रकार के कार्यों का सम्पादन किया।
❖  वर्ष 1981 में वह राज्यसभा के महासचिव बने तथा 12 वर्षों से अधिक समय तक कार्यभार संभाला।
❖  वर्ष 1986 में इस पद पर रहते हुए, उन्हें भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के पद से नवाजा गया।
❖  सुदर्शन अग्रवाल जनवरी, 2003 में उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए थे।
❖  सुदर्शन अग्रवाल 03 जुलाई, 2004 से 07 जुलाई, 2004 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। 
❖  राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना पर इन्हें 19 अगस्त, 2007 को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया।
❖  उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति की हैसियत से भी सुदर्शन अग्रवाल तीन वर्ष तक 'राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग' के सदस्य रह चुके हैं।
❖  इन्होंने कई वर्षों तक रोटरी फाउंडेशन इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य संभाला है तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के समर्थन से दिल्ली में रोटरी ब्लड बैंक की स्थापना भी की।


Source utkarsh Classes 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रानी लक्ष्मीबाई

भगवान शिव का नामावली अष्टक

वीर तेजाजी महाराज