भौतिक वैज्ञानिक कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन

 भौतिक वैज्ञानिक कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन

❖  प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन का जन्म 4 दिसम्बर, 1898 को तमिलनाडु में हुआ। 

❖  के. एस. कृष्णन ने 'अमेरिकन कॉलेज', मदुरा; 'मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज' एवं 'यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ साइंस', कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की। 

❖  'मद्रास विश्वविद्यालय' ने इनको 'डी. एस. सी.' की उपाधि प्रदान की।



❖  'इंडियन एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन ऑफ साइंस' (कलकत्ता) के तत्वावधान में श्रीनिवास कृष्णन ने वर्ष 1923 तक अनुसंधान कार्य किया।

❖  वर्ष 1933 से 1942 तक वे 'महेंद्रलाल सरकार रिसर्च सेंटर' में प्रोफेसर तदुपरांत 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' में भौतिकी के प्रोफेसर रहे।

❖  वर्ष 1947 में 'राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला', दिल्ली के प्रथम संचालक बनने का गौरव इन्हें मिला।

❖  वर्ष 1940 में कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन 'रॉयल सोसायटी' के सदस्य चुने गए।

❖  इसके बाद वर्ष 1946 में वे 'सर' की उपाधि से विभूषित किए गए। 

❖  स्वतंत्र भारत की सरकार ने उन्हें 'पद्मभूषण' उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

❖  वर्ष 1945-1946 में कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन 'भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी' के अध्यक्ष चुने गए।

❖  वर्ष 1950 में 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस' के भौतिकी विभाग के अध्यक्ष और बाद में इस संस्था के अध्यक्ष चुने गए।

❖  के. एस. कृष्णन 'भारतीय परमाणु आयोग' एवं 'भारतीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद' के संचालक मंडल के भी सदस्य थे। इन्होंने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व सफलतापूर्वक किया।

❖  कारियामणिक्कम श्रीनिवास कृष्णन का निधन 14 जून, 1961 को हुआ।



               Source : utkarsh Classes 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रानी लक्ष्मीबाई

भगवान शिव का नामावली अष्टक

वीर तेजाजी महाराज