विश्व कछुआ दिवस



विश्व कछुआ दिवस

● प्रतिवर्ष 23 मई को ‘विश्व कछुआ दिवस’ (World Turtle Day) का आयोजन किया जाता है। 
● इस दिवस का उद्देश्य कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूक करना है।
● वर्ष 2000 के बाद से प्रत्येक वर्ष एक गैर-लाभकारी संगठन ‘अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू’ (American Tortoise Rescue- ATR) विश्व कछुआ दिवस के उत्सव को आयोजित करता है। 
● यह दिवस अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा स्थापित किया गया था।
● कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
● जीव-वैज्ञानिकों के अनुसार‚ कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए स्वयं को बचा सके‚ क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
● अंटार्कटिका को छोड़कर ये लगभग विश्व के सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं।


● बोग कछुए जो कि लंबाई में 4 इंच के होते हैं‚ सबसे छोटे कछुए होते हैं।
● लेदरबैक सी कछुए (वजन लगभग 1500 पाउंड) सभी कछुओं में सबसे बड़ा होता है।

● भारत में असम राज्य के दीमा हसाओ में स्थित हेजोंग झील (जिसे कछुआ झील के नाम से जाना जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।

Source-Utkarsh Classes 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रानी लक्ष्मीबाई

भगवान शिव का नामावली अष्टक

वीर तेजाजी महाराज