राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

        राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष राजस्थान में राज्य पुलिस के समस्त विभागों द्वारा 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों के पुलिस बलों ने मिलकर राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी।

राजस्थान पुलिस का ध्येय :
• "अपराधियोँ में डर, आमजन में विश्वास।”

आदर्श वाक्य : “सेवार्थ कटिबद्धता”

प्रतीक चिन्ह :विजय स्तम्भ।

प्रथम पुलिस महानिरीक्षक :
• श्री आर.बनर्जी। (इन्होंने पुलिस विनियमों में संयुक्त राज्य राजस्थान के लिए एक सामान्य पुलिस कोड की व्यवस्था की थी।)

मुख्यालय : जयपुर ।

इतिहास :
• 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी के बाद से अखंड भारत की निर्माण प्रक्रिया के तहत राजस्थान राज्य का भी वर्तमान स्वरूप विभिन्न चरणों से गुजरता हुआ अस्तित्व में आया था।
• 18 मार्च, 1948 को अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली वाले मत्स्य संघ की पहली शुरुआत के बाद धीरे-धीरे अन्य रियासतों ने भी एक राज्य में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।
• 31 मार्च, 1949 को भारत के तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ग्रेटर राजस्थान के गठन का स्वागत करते हुए इसका उद्घाटन किया। परन्तु यह तो शुरुआत थी क्योंकि तत्कालीन रियासतों ने राजस्थान को आकार, जनसंख्या, राजस्व संसाधनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और प्रथाओं में काफी भिन्नता प्रदान की थी जिसे एक करना इतना आसान न था।
• यह प्रक्रिया वर्ष 1956 तक चली और सभी रियासतों ने एक होकर राजस्थान को उसका मूल स्वरूप प्रदान किया। तत्पश्चात इन रियासतों या राज्यों के विलय के साथ उनके पुलिस बलों को एक एकल पुलिस बल में मिला दिया गया जिसे राजस्थान पुलिस के रूप में जाना जाता था।
• सम्पूर्ण राज्य को पुलिस प्रशासन की दृष्टि से आठ रेंज में बांटा गया है। अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर (रेंज-प्रथम तथा रेंज-द्वितीय) जोधपुर, कोटा, उदयपुर।
• एक रेंज का आकार सामान्यतः एक संभाग के समान ही होता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रानी लक्ष्मीबाई

भगवान शिव का नामावली अष्टक

वीर तेजाजी महाराज