संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ विक्रम साराभाई

चित्र
            डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई 👉 विक्रम अंबालाल साराभाई भारत के एक महान वैज्ञानिक थे। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पितामह माना जाता है। उनमें वैज्ञानिक, प्रवर्तक, उद्योगपति तथा दिव्यदर्शनद्रष्टा के विरल गुण थे। 👉 विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त, 1919 को अहमदाबाद के प्रगतिशील उद्योगपति के संपन्न परिवार में हुआ था। वे अंबालाल व सरला देवी के आठ बच्चों में से एक थे।  👉 उन्होंने प्राथमिक शिक्षा मोंटेसरी लाइन के निजी स्कूल ‘रिट्रीट’ से प्राप्त की। 👉 विक्रम साराभाई मैट्रिकुलेशन के बाद, कालेज शिक्षण, के लिए कैम्ब्रिज चले गये तथा वर्ष 1940 में सेंट जॉन कॉलेज से प्राकृतिक विज्ञान में ट्राइपोस किया। द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में वे घर वापस आए तथा भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में सर सी.वी. रमन के अधीन अनुसंधान छात्र के रूप में कार्य ग्रहण किया। उनके सौर भौतिकशास्त्र व कास्मिक किरण में रुचि के कारण, उन्होंने देश में कई प्रेक्षण स्टेशनों को स्थापित किया।  👉 उन्होंने आवश्यक उपकरणों का निर्माण किया तथा बेंगलुरु, पुणे व हिमालयों में मापन किया। वे वर्ष 1945 में कैम्ब्रिज व